29 Mar 2024, 16:14:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा विदेश में इन दिनों फिल्म गली बॉय को प्रमोट कर रही है। हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर्स अवार्ड्स नामांकन सूची में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय ने जगह बनाई है। प्रियंका फिल्म गली बॉय को हॉलीवुड में प्रमोट करने का जिम्मा उठा चुकी हैं। उन्होंने पति निक जोनस के साथ मिलकर लॉस एंजलिस के एक थिएटर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी।
 
इस स्क्रीनिंग में गली बॉय की निर्देशक जोया अख्तर के साथ अन्य लोग भी पहुंचे थे। प्रियंका चोपड़ा फिल्म गली बॉय को विदेशों में प्रमोट करने का पूरा इंतजाम कर रही हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका इस साल के अंत तक गली बॉय की अलग-अलग कई सारी स्क्रीनिंग्स रखने वाली हैं, जिससे इस फिल्म की पहचान दूर-दूर तक हो। इन स्क्रीनिंग्स में प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड के दोस्तों को बुलाने वाली हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »