17 Apr 2024, 02:40:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 3:59PM | Updated Date: Oct 12 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का ढाई करोड़ रुपए का चेक बाउंस होने पर रांची कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। प्रोड्यूसर अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए उधार दिए थे। इसके बाद वे जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं। इसके बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे। तब अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक दिया। मगर जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »