23 Apr 2024, 16:25:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री सोहा अली खान आज 4 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज सोहा 41 साल की हो गई है। वहीं इस बीच सोहा अली खान की भाभी और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने सोहा को लेकर एक बड़ा खुलासा एक बातचीत में किया था। करीना ने एक बुल लॉन्च इवेंट में कहा था कि, मैं मुश्किल से किसी से डरती हूं और मीडिया यह जानता है।
 
लेकिन परिवार में एक शख्स है जिससे मैं पूरी तरह से डरती हूं और वो सोहा हैं। करीना कपूर ने ये भी बताया था कि, सैफ और सोहा के साथ डिनर के दौरान वो नर्वस फील करती हैं। मैं, सैफ और सोहा के साथ डिनर करने के दौरान थोड़ा नर्वस महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि है मैं इस बातचीत को कभी नहीं समझ पाऊंगी। करीना ने कहा था कि, अगर कुणाल ही इन दोनों की बात नहीं समझ सकते हैं तो मैं तो बिल्कुल ही नहीं समझ सकती। हां, वैसे सोहा बहुत विनम्र हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »