20 Apr 2024, 16:37:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मोदी सरकार पर भड़कीं पूजा बेदी, यूजर्स बोले- ज्ञान दे रही हो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2019 4:16AM | Updated Date: Oct 8 2019 4:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बेदी ने हाल ही में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में पूजा बेदी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, 'यह समय है, जब भारतीय सरकार को कॉर्पोरेट की तरह काम करना चाहिए। हमारे मंत्रियों को जो पॉजिशन मिली है, उसके वह काबिल नहीं हैं। यह कर दाताओं के पैसे की बर्बादी है और साथ ही जनहित के खिलाफ भी है।'
 
पूजा बेदी ने आगे कहा, 'एक कॉर्पोरेट जॉब के लिए सही व्यक्ति को चुनते हैं। ना कि किसी भी सीनियर व्यक्ति को सिर्फ जगह भरने के लिए रखते हैं।' पूजा बेदी के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। अपने इस ट्वीट में पूजा बेदी ने भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भी टैग किया है।
 
एक यूजर के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूजा ने लिखा- यह केवल शैक्षिक डिग्री के बारे में नहीं है। इसके लिए जरूरत है कि वे आप जो कुछ भी करते हैं उसमें आपकी रुचि और जुनून हो। पूजा के इस कमेंट का जवाब देते हुए यूजर ने लिखा- एक्टिंग में फेल शादी में फेल और अब बीजेपी को ज्ञान दे रही हैं।
 
इस कमेंट का भी पूजा ने जवाब दिया। उन्होंने लिखा- किस चीज की विफलता? मुझे फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए नामित किया जा चुका है। और 27 साल बाद JJWS और पहला नशा के लिए मुझे याद किया जाता है। मैंने एक्टिंग को जल्दी छोड़ना इसलिए चुना क्योंकि उन दिनों शादी और फिल्मी करियर के बीच सीधा संघर्ष था। और एक बुरी शादी को छोड़ना सफलता है, असफलता नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »