19 Apr 2024, 14:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रिलीज होते ही लीक हुई चिंरजीवी की 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 12:56PM | Updated Date: Oct 3 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर और साउथ की मल्टी स्टारर फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई हैं। फिल्म के रिलीज होने के अगले दिन ही यह फिल्म ऑनलाइन लीक कर दी गई है। हर बार की तरह इस बार भी इन फिल्मों को तमिल रॉकर्स ने लीक किया है।
 
खबर के अनुसार, एक दिन पहले यानी 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी ऑनलाइन लीक हो गई है। फिल्म के मेकर्स को इससे बड़ा झटका लग सकता है। सई रा नरसिम्हा रेड्डी के मेकर्स ने इस फिल्म को बिग बजट के साथ बनाया था। उनको उम्मीद दी थी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अपनी लागत वसूल करते हुए। करोड़ो में कमाई करते हुए मेकर्स को माला माल कर देगी। लेकिन अब जब ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। तो इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ेगा। वैसे आपको बता दें, मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे और साउथ एक्टर राम चरण के प्रोडक्शन में ये फिल्म बनाई गई है।
 
मालूम हो कि सई रा नरसिम्हा रेड्डी (Sye Raa Narasimha Reddy) फिल्म को तमिलरॉकर्स द्वारा ऑनलाइन लीक किया है। दर्शक इस फिल्म को फुल एचडी कोलेटी के साथ ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म इस तरह से ऑनलाइन लीक हुई है। समय- समय पर मेकर्स तमिलरॉकर्स के खिलाफ शिकायर दर्ज करा चुके है। और तो और मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा इस पर प्रतिबंध भी लगाया है। इसके बावजूद जब कभी फिल्म रिलीज होती है इसके तुरंत कुछ घंटे बाद लीक होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »