30 Mar 2024, 11:42:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह की बायॉपिक के लिए 13 किलो वजन कम कर लिया है। विकी कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म उधम सिंह की बायॉपिक की तैयारी में बिजी हैं। बताया जा रहा है कि 20 साल की उम्र के दिखने के लिए उन्होंने काफी वजन कम कर लिया है। शूजित सरकार के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में विक्की ,सरदार उधम सिंह के रोल में नजर आएंगे।
 
इस वक्त वह अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए फिजीक पर काफी मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने 3 महीने में 13 किलो वजन कम कर लिया है। यह मेहनत उन्होंने उधम सिंह के जवानी के दिनों के रोल में फिट दिखने के लिए की है। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल के लिये यह काम इतना आसान नहीं था लेकिन वह अपना वजन कम करने के लिए डटे रहे क्योंकि उन्हें 20 के आसपास दिखना था। विकी जल्द ही 25 दिन के शेड्यूल के लिए अमृतसर जाएंगे। बाकी का हिस्सा शूट करने के लिए उन्हें फिर से वजन बढ़ाना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »