24 Apr 2024, 22:33:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कंगना ने खोला सबसे बड़ा राज - बताया टीचर से हुआ था पहला प्यार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 11:53AM | Updated Date: Oct 2 2019 11:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्‍सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत शनिवार को दिल्ली में हुए एक इवेंट में पहुंची। इस दौरान ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बड़े राज खोले। कंगना रनौत ने इस इवेंट में अपनी लव लाइफ, सेक्स लाइफ, पहले रिलेशनशिप, पहली किस्स इन सभी को लेकर बातें की। दिल्ली में हुए माइंड रॉक्स प्रोग्राम में कंगना रनौत ने इन सभी पर्सनल चीजों का खुलासा किया। अपने सेशन में जब कंगना से उनके रिश्ते को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब वह टीनएज में थीं तो पहली बार रिलेशनशिप में आईं थीं। कंगना ने बताया कि वो पहली बार एक पंजाबी लड़के के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनका पहला किस बहुत मैसी था।
 
कंगना ने बताया, 'मेरा पहला रिलेशनशिप तब था जब मैं 17 से 18 साल की थी। मैं उस समय चढ़ीगड़ में थी। मेरी फ्रेंड एक लड़के को डेट कर रही थीं और मैं उसके डेट के फ्रेंड को डेट कर रही थी। वो एक पंजाबी लड़का था जो 28 साल का था और मैं यही कोई 16-17 साल की थी। वो मुझे देखकर कहता था कि तुम बहुत छोटी हो।'
 
कंगना ने आगे बताया कि पंजाबी लड़का समझ गया था कि वो इस गेम में नई हैं और उनका दिल टूटा है। कंगना ने बताया कि वो लड़के को मैसेज करती थीं कि मुझे एक बार चांस तो दो मैं बड़ी हो जाऊंगी। कंगना ने आगे बताया, 'मैं उसे किस नहीं कर सकती थी तो मैं अपने हाथ पर किस करके प्रैक्टिस करती थी। मेरी पहली किस कोई मैजिकल नहीं थी बल्कि बहुत मैसी थी। मेरा मुंह फ्रीज हो गया था, मैं हिल नहीं पा रही थी। लड़के ने बोला मुंह हिलाओ तो जरा।' इस इवेंट में कंगना रनौत ने अपने पहले प्यार को लेकर भी खुलासा किया। कंगना ने बताया कि उनका पहला प्यार उनके स्कूल के टीचर थे। जब वो 9वीं क्लास में थी तब उनका पहला क्रश उन्हीं के स्कूल के एक टीचर थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »