29 Mar 2024, 15:22:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने बिग-बॉस के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है। इस सीजन के तमाम मेहमानों का सलमान खाने ने बिग बॉस के घर में स्वागत किया। बिग बॉस के घर के सदस्यों के नाम सामने आने लगे हैं। बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हो गई है। इसके साथ ही सिद्धार्थ डे, पारस छाबड़ा, अबु मलिक और आसिम रिआज की एंट्री हो गई। इसके साथ ही एक्ट्रेस माहिरा शर्मा की भी एंट्री हो चुकी है।
 
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह को बर्तन मांजने का काम मिला। इसके बाद उन्हें दो पार्टनर चुनने थे जिनके बीच मुकाबला होता। ऐसे में आरती ने पारस छाबड़ा और अबु मलिक को चुना। दोनों के बीच दुर्बीन लगाकर नकली मुर्गी पकड़ने का कॉम्पटीशन रखा गया। इस कॉम्पटीशन को पारस ने आसानी से जीत लिया। यानी अब घर के बर्तन मांजने की जिम्मेदारी पारस छाबड़ा और आरती सिंह की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »