29 Mar 2024, 11:46:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेग्‍नेंट कल्कि कोचलीन ने पहली बार दिखाया बेबी बंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2019 2:14PM | Updated Date: Oct 1 2019 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलीन ने हाल ही में खुलासा किया था व‍ह प्रेग्‍नेंट हैं। इस बीच कल्कि कोचलीन की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। तस्वीरो में कल्कि बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही है। बता दें कि ये तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस फोटो में कल्कि काउच पर बैठे हुए प्रेग्नेंसी के इन खास लम्हों को महसूस करती हुई नजर आ रही हैं।
 
कल्कि अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वही कल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के बच्चे की मां बनने वाली हैं। गाय हर्शबर्ग इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट हैं और फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं। बात यदि हर्शबर्ग की करें तो वो जानवरों के लिए काम करने वाली एक एनजीओ से भी जुड़े हुए हैं। पहली बार मां बनने के अनुभव के बारे में बात करते हुए कल्कि ने कहा, 'मैं पहले से ही चीजों में अपने रिएक्शन में काफी बदलाव महसूस कर रही हूं। मैं अब पहले से कही ज्यादा डेलिब्रेट, सुस्त और बीमार सी हो गई हूं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »