29 Mar 2024, 12:08:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने आने पाली फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के लिये तैयारियां शुरू कर दी है। कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘पति पत्­नी और वो’ में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह ‘भूल भुलैया 2’ में भी काम करने वाले हैं। कार्तिक ने अब अगली फिल्­म ‘दोस्­ताना 2’ की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्­म में वह जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएंगे।
 
यह फिल्म दोस्ताना की सीक्वल है। कार्तिक ने फिल्­म की स्­क्रिप्­ट के साथ इंस्­टाग्राम पर अपनी एक तस्­वीर शेयर की और लिखा, ‘दोस्­ताना 2 की तैयारियां शुरूं।’ गौरतलब है कि फिल्म ‘दोस्ताना’ में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा नजर आए थे। इस फिल्म में जॉन और अभिषेक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »