19 Apr 2024, 13:52:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्‍म के प्रमोशन के लिए रविवार को अहमदाबाद पहुंची। प्रियंका के साथ उनके को स्टार रोहित सराफ को स्पॉट किया गया। प्रमोशन के साथ स्टार्स ने जमकर धमाल मचाया।
 
नवरात्रि के पहले दिन देसी गर्ल अहमदाबाद पहुंची जहां उन्होंने जमकर गरबा किया। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमे प्रियंका और रोहित गरबा मस्ती भरें अंदाज में गरबा करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही थी। पीसी ने ब्लैक एंड सिल्वर रंग का सूट पहना हुआ था। तो वहीं रोहित फुल ब्लैक लुक में नजर आए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »