25 Apr 2024, 04:46:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेता का छलका दर्द - मेरे जैसे सितारों के बच्चे बिगड़ैल होते हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 1:50PM | Updated Date: Sep 30 2019 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की कई फिल्‍मों में नजर आ चुके मशहूर अभिनेता बलराज साहनी के बेटे परीक्षित साहनी ने एक बड़ा बयान दिया है। परीक्षित साहनी ने कहा कि सितारों के बच्चों के लिये अपने पिता की सफलता को दोहरा पाना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि उन्हें सबकुछ प्लेट में सजाकर मिल जाता है और उन्हें इसके लिये मशक्कत नहीं करनी पड़ती। 
 
अपनी नई किताब ‘‘द नॉन-कन्फॉर्मिस्ट: मेमोरीज ऑफ माई फादर बलराज साहनी के विमोचन पर हाल में यहां आए परीक्षित साहनी ने कहा कि वह खुद “बिगड़ैल बच्चों” की श्रेणी से आते हैं। उन्होंने कहा, इंडस्ट्री में बड़े सितारों के बच्चों के अपने पिता जैसा मुकाम हासिल नहीं कर पाने की आसान वजह यह है कि वे उस परिश्रम के दौर से नहीं गुजरते।
 
सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र....उनके अथक मेहनत वाले सफर को देखिये।” अभिनेता ने कहा, या मेरे पिता की जीवनी पढ़िये और देखिये कि इस मुकाम तक पहुंचने के दौरान उन्होंने किस कदर मेहनत की। इन चीजों ने उन्हें बनाया। उन्होंने जिंदगी के दोनों पहलू देखे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »