24 Apr 2024, 08:50:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गंगूबाई में आलिया के साथ काम करेंगे कार्तिक आर्यन!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 12:20PM | Updated Date: Sep 30 2019 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन फिल्म गंगूबाई में आलिया भट् के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म 'इंशाअल्­लाह' बनाने वाले थे लेकिन अब यह फिल्म नही बनायी जा रही है। भंसाली अब फिल्म गंगूबाई बनाने जा रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका होगी।चर्चा है कि फिल्म में आलिया के अपोजिट कार्तिक काम कर सकते हैं। फिल्म में आलिया का रोल काफी बड़ा होगा और इसमें एक यंग मेल कैरक्­टर का भी अहम किरदार होगा जो कि आलिया के लवर का रोल निभाएगा। यह कैरक्­टर फिल्म के नरेटिव के महत्वपूर्ण मोड़ पर दिखाई देता है और अपनी मजबूत छाप छोड़ता है। कहा जा रहा है कि यह रोल कार्तिक आर्यन निभा सकते हैं।फिलहाल, इसकी आधिकारिक पर पुष्टि नही हुयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »