18 Apr 2024, 14:28:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई ये मशहूर अभिनेत्री, खुद किए ये खुलासे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2019 11:58AM | Updated Date: Sep 30 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। कल्कि कोचलिन ने अनाउंसमेंट एचटी ब्रंच को इंटरव्यू देते हुए कई खुलासे किए।  कल्कि कोचलिन ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं। कल्कि के ब्वॉयफ्रेंड Guy Hershberg इजराइल मूल के क्लासिकल पियानिस्ट हैं। कल्कि ने इसके साथ ही ये भी खुलासा किया है कि वो अपने बेबी को पानी में जन्म देंगी। कल्कि ने इंटरव्यू में कहा, 'मैं पहले से ही चीजों को लेकर अपने रिएक्शन में काफी बदलाव फील कर रही हूं। मैं अब पहले से कहीं ज्यादा डेलिब्रेट, धीमी और ज्यादा पेशेंश हो गई हूं'। 
 
कल्कि कोचलिन ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई है कि वो अपने बेबी को वॉटर बर्थ देना चाहती हैं। बताया जा रहा है कि वो 5 महीने से प्रेग्नेंट हैं। एचटी ब्रंच को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि वो प्रेग्नेंसी के दौरान वह काम करती रहेंगी लेकिन धीमी गति में करेंगी। बता दें कि वो अपने बॉयफ्रेंड Guy Hershberg के बच्चे की मां बनने वाली हैं, जो इजराइल में एक क्लासिक पेंटर हैं। हाल ही में कल्कि और Guy Hershberg की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »