28 Mar 2024, 23:45:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नवरात्रि पर शिल्पा शेट्टी के घर भी विराजीं माता रानी, की पूजा-अर्चना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 4:10PM | Updated Date: Sep 29 2019 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज से 9 दिन का नवरात्रि का त्‍यौहार शुरू हो गया है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में माता रानी की पूजा की। हाल ही में एक वीडियो आया है। इस वीडियो में शिल्पा अपने परिवार के साथ मां अंबे की पूजा करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में शिल्पा के साथ उनके पति राज कुंद्रा बेटे वियान राज कुंद्रा औऱ मां सुनंदा शेट्टी नजर आ रही हैं। परिवार के साथ शिल्पा ने मां अंबे का स्वागत किया है। शिल्पा ने मातारानी की पूजा करते हुए वीडियो शेयर किया औऱ लिखा है कि, नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएं...देवी के कदम आपके घर में आयें, आप खुशहाली से नहाएं, परेशानियां आपसे आंखें चुराएं, मंगल नवरात्रि हो हमेशा आपकी। जयकारे के साथ करें मां दुर्गा का स्वागत।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »