23 Apr 2024, 23:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री विद्या बालन निर्माता बनना नही चाहती हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां अब फिल्म निर्माण भी कर रही हैं। विद्या के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म निर्माता है। विद्या से पूछा गया कि वह क्या निर्माता बनेंगी तो उन्होंने जवाब में कहा,‘‘ मैं निर्माता नहीं बनना चाहती। मुझमें वह एक निर्माता बनने वाला माइंडसेट नहीं है। मेरा प्रोड्यूसर बनने का कोई इरादा नहीं है। मेरे घर पर एक निर्माता है और वही काफी है।’’ विद्या इन दिनों अपनी नई फिल्म में व्यस्त हैं। यह फिल्म मैथेमैटिशियन शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है।  विद्या जल्द ही एक वेब सिरीज के जरिये पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कहानी पेश करेंगी। वह इस सीरीज में मुख्य भूमिका में होंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »