23 Apr 2024, 19:42:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राखी सावंत ने शेयर की 9 तस्वीरें, बोलीं- बताओ मेरा पति?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 3:50PM | Updated Date: Sep 28 2019 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ड्रामा क्वीन राखी सावंत का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह कह रही हैं- 'हाय फैंस, कितने लोग बेकरार हैं मेरे हसबैंड से मिलने के लिए, कितने लोग मुझे बिग बॉस में देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन चलिए मैं आपका काम आसान कर देती हूं। इस वीडियो के साथ मैं कुछ फोटोज शेयर कर रही हूं। आपको बताना है कि इसमें से मेरा हसबैंड कौन है। किसके साथ मैंने शादी की है।'इस वीडियो के साथ राखी ने नौ तस्वीरें शेयर की हैं और कहा है कि उनमें से एक उनका हसबैंड है।
 
अब फैंस कमेंट कर बता रहे हैं कि राखी ने किससे शादी की है। इससे पहले राखी ने अपनी शादी खबर खुद कंफर्म करते हुए बताया था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे को बिल्कुल पसंद नहीं है, जिसके चलते वो सामने नहीं आना चाहते। वो लंदन में रहते हैं। राखी ने जब काफी समय तक पति के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की तो फैंस को लगा कि उनकी शादी झूठी है। राखी ने 28 जुलाई को मुंबई के JW Marriot होटल में शादी की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »