25 Apr 2024, 16:20:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बारिश में एन्जॉय करती दिख रही हैं। जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ न्यूयॉर्क में हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'न्यूयॉर्क, आई लव यू...' बता दें वे अपनी छोटी बहन खुशी और पापा बोनी कपूर से मिलने न्यूयॉर्क गई हैं। वहीं कुछ दिन पहले उन्होंने न्यूयॉर्क से अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, 'फाइनली।' एक तस्वीर में जाह्नवी अपने पापा के कंधे पर सिर रखकर बैठी हुईं हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने बहन खुशी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही थीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »