20 Apr 2024, 18:48:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने खरीदे 9 लाख रुपए के झुमके, देखें क्या है खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 2:05PM | Updated Date: Sep 20 2019 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने महंगे ईयररिंग्स को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जिनकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह जाएंगे। हाल ही में प्रियंका और पति निक साथ में किसी इवेंट में दिखाई दिए हैं जिसमें उनका लुक बेहद ही शानदार लग रहा था। प्रियंका ने अपनी ब्लैक शिमरी मिनी ड्रेस के साथ जो ईयररिंग्स पहने थे वह वॉल्टर फेथ जूलरी कलेक्शन के थे। इन डायमंड स्टडेड थ्री ड्रॉप इलॉन्गेटिड चेन लिंक ईयररिंग्स की कीमत 12,650 डॉलर है, अगर इसे भारतीय रुपये में कंवर्ट किया जाए तो यह कीमत 9,04,633 रुपए होती है, यानि 9 लाख रूपए के रूपए के सिर्फ झुमके हैं और ड्रेस की कीमत आप समझ ही सकते हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा की फिल्मी करियर की बात करें तो वह हॉलीवुड के अलावा बॉलीवुड की “द स्काई इज पिंक” में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगें। यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है। इस फिल्म एक बड़ी बात यह भी है कि इसका प्रीमियर विश्व के सबसे बड़े समारोह में से एक ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Toronto International Film Festival)’ में किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »