20 Apr 2024, 19:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा शरवानी के साथ एक ठगी का मामला सामने आया है। ईशा के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी हुई है। कुछ लोगों ने खुद को ऑस्ट्रेलिया का टैक्स अधिकारी बताते हुए, ईशा से पैसे ठग लिए। रिपोर्ट्स में दिल्ली पुलिस के पीआरओ के हवाले से लिखा गया है, "साइबर क्राइम यूनिट ने जानी-मानी एनआरआई एक्ट्रेस/परफॉर्मर ईशा शरवानी (जो कि अब पर्थ ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं) से ठगी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
 
ईशा शरवानी अब ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहती हैं। यह गिरफ्तारियां साइबर अपराध इकाई ने की है। ईशा शरवानी ने 2005 में विवेक ओबेरॉय के साथ 'किसना' से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। बाद में उन्हें 'गुड बॉय, बैड बॉय', 'डेविड' और लक बाई चान्स, और करीब करीब सिंगल' जैसी फिल्मों में देखा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »