20 Apr 2024, 04:01:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद आलिया की चप्पलें सुर्खियों में हैं। इसके पीछे की वजह इसकी कीमत है। हाल ही में आलिया भट्ट को डार्क पिंक कलर के आउटफिट के साथ व्हाइट एंट ट्रांसपेरेंट सैंडल्स में देखा गया। ट्रांसपेरेंट सैंडल्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये ट्रांसपेरेंट सैंडल्स इटालियन ब्रांड Neous के हैं। इन सैंडल्स का सोल और लाइनिंग 100 फीसदी लेदर की बताई जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट की इन सैंडल्स की कीमत 50,000 रुपये से भी ज्यादा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »