20 Apr 2024, 03:33:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रूह-अफजा’ की शूटिंग पूरी कर ली। जाह्नवी कपूर इन दिनों राजकुमार राव के साथ निर्देशक हार्दिक मेहता की फिल्म 'रूह-अफजा' में काम कर रही हैं। इस हॉरर-कॉमिडी फिल्म में जाह्नवी कपूर डबल रोल में नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने बताया ,‘‘ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है।
 
फिल्म को मनाली, रुड़की और आगरा में शूट किया गया है। ’’ राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के फैंस 'रूह-अफजा' में पहली बार दोनों को स्क्रीन शेयर करते देखेंगे। इस फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर के अलावा वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, आमना शरीफ और रोनित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म अगले साल 20 मार्च को रिलीज होगी।  दिनेश विजान और मृगदीप लांबा इस फिल्म के निर्माता हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »