20 Apr 2024, 16:50:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर फिल्म ‘डेविल’ में काम करते नजर आ सकते हैं। रणबीर कपूर इन दिनों बिलकुल अलग तरह के एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। वह इस तरह की फिल्में चुन रहे हैं जो उन्होंने अभी तक नहीं की हैं। इन फिल्मों में ज्यादातर एक्शन और थ्रिलर फिल्में हैं। रणबीर इन दिनों ‘शमशेरा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में फिल्मों काम कर रहे हैं। अब उनकी एक नई फिल्म सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि रणबीर ,कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘डेविल’में काम करते नजर आएंगे। रणबीर कपूर पिछली बार संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’में काम करते नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी। जहां तक ‘डेविल’ में रणबीर कपूर के काम करने का सवाल है तो अभी तक इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »