19 Apr 2024, 13:11:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह बचपन में अपने पिता अनिल कपूर की फिल्में देखकर डर जाती थीं। सोनम कपूर इन दिनें अपनी आने वाली फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसमें वह साउथ सुपरस्टर दुलकर सलमान के अपोजिट नजर आएंगी।दोनों सितारों ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में शिरकत की जिसमें सोनम ने बताया कि वह पिता की फिल्म देखकर डर जाती थीं और खूब रोया करती थीं।
 
सोनम कपूर ने बताया कि जब वह छोटी थीं तब उनके पिता अपनी फिल्म के सेट पर उन्हें लेकर नहीं जाते थे और यह वजह थी कि उन्हें पता नहीं था कि फिल्म को कैसे शूट किया जाता है। सोनम ने बताया कि जब पिता को वह फिल्मों में मार खाते देखती थीं तो वह डर जाती थीं। वह खूब रोया करती थी और कहती थी, 'क्यों मार रहे हो मेरे पापा को।’ सोनम कपूर ने बताया कि जब वह बोर्डिंग स्कूल में थीं तब वह जंक फूड खाने की बहुत शौकीन थीं। उस समय वह काफी गोल-मटोल हुआ करती थीं। जब वह स्कूल से घर आती थीं तो उन्हें घर का बना खाना खाने का बहुत मन होता था। सोनम ने बताया कि एक बार उन्होंने 40 समोसे खाए थे और वे मिनी कॉकेटल समोसे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »