29 Mar 2024, 03:26:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री का बड़ा खुलासा - 15 साल की उम्र में हुआ था मेरा था

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 12:17PM | Updated Date: Sep 16 2019 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। डेमी मूर ने बताया कि 15 साल की उम्र में उनके साथ रेप हुआ था। उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे अपने संस्मरण 'इनसाइड आउट' में किए हैं। इसके अलावा भी उन्होंने द न्यू यॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में भी कई बातें बताई हैं। टाइम्स के मुताबिक, डेमी मूर ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए संस्मरण में बताया है कि केवल 15 साल की उम्र में उनके साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके एक साल बाद ही मूर ने अपनी मां का घर छोड़ दिया। मूर ने बताया है कि उनका परिवार साउथ कैलिफोर्निया में बसने से पहले ग्रामीण इलाके में रहा करता था।
 
मूर ने ब्रूस विलिस, फ्रेडी मूर और ऐस्टन कुचर से हुई तीनों शादियों और रिलेशनशिप के बारे में भी चर्चा की है। मूर और विलिस के 3 बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि जब वह कुचर को वह डेट कर रही थीं तब उनका मिसकैरेज हो गया था। ऐस्टन कुचर पर उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि वह उनके अलावा अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध में थे। बता दें कि जब डेमी का मिसकैरेज हुआ था तब वह 42 साल की जबकि ऐस्टन तब केवल 27 साल के थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »