29 Mar 2024, 00:54:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी खुद को बनावटी पेश करने में विश्वास नहीं करतीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:52PM | Updated Date: Sep 15 2019 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि प्रतिष्ठित लोगों को अपने वास्तविक रूप में रहना चाहिये। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि जब कभी वह बाहर जाती हैं या लोगों के सामने आती है तो वह खुद को बनावटी पेश करने में विश्वास नहीं करतीं क्योंकि बनावटीपन किसी को भी कहीं नहीं ले जाता है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, वास्तविक बने रहना बेहद महत्वपूर्ण है खासकर तब जब आप लोगों को प्रभावित करने की स्थिति में हों. वास्तविकता को जीवित रखना बेहद महत्वपूर्ण है। बनावटीपन जीवन में आपको कहीं नहीं ले जाता। उन्होंने कहा मेरा वास्तविक रूप ही मेरे और प्रशंसकों के बीच एक सीधा संबंध स्थापित करता है। मैं सोशल मीडिया या दूसरे तरीकों से लोगों के रूबरू हो रही होती हूं तो मैं वास्तविक रहना पसंद करती हूं और यहां तक कि जब मैं कुछ पोस्ट कर रही होती हूं, तो मैं इसे खुद करना पसंद करती हूं। मुझे असली बनना पसंद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »