23 Apr 2024, 18:49:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

व्हीलचेयर पर दिखे इरफान खान, तस्‍वीरें देख फैंस हुए परेशान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2019 3:42PM | Updated Date: Sep 14 2019 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता इरफान खान की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। फिल्म की शूटिंग करके इरफान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। तस्वीरों में इरफान व्हीलचेयर पर बैठे हुए थे। यह तस्वीरें इरफान के प्रशंसकों को थोड़ा परेशान कर सकती है। इरफान की मुंबई एयरपोर्ट की यह तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं। व्हीलचेयर पर बैठे इरफान कैमरा देखकर मुंह छिपाते हुए दिखाई दिए। इन तस्वीरों देखकर ऐसा लगता है इरफान फोटो खिंचवाने के मूड में बिल्कुल नहीं थे। 'अंग्रेजी मीडियम' फिल्म की लंदन में शूटिंग कुछ दिन पहले ही खत्म हो गई थी। जिसके बाद ऐसी खबरें आई थीं कि इरफान कुछ पल लंदन में ही पत्नी और बेटे के साथ बिताना चाहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »