29 Mar 2024, 10:14:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख खान ने शेयर की गणपति विसर्जन की तस्वीरें, कहीं ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 4:17PM | Updated Date: Sep 13 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने गणपति बप्पा का विसर्जन करते हुए कुछ तस्‍वीरें शेयर की है। गणेश विसर्जन के बाद शाहरुख ने सोशल मीडिया पर गणपति विसर्जन और बेटे अबराम की फोटोज शेयर की हैं। दरअसल शाहरुख खान ने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर में गणपति की फूलों से सजी हुई मूर्ति दिखाई दे रही है। साथ ही अबराम इन फोटोज में साइड से नजर आ रहें हैं। शाहरुख खान ने फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि पूजा हो गई, विसर्जन हो गया। गणपति बप्पा मोरया, पूरी दुनिया की खुशियां सभी के परिवार में आएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »