25 Apr 2024, 06:48:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋषि कपूर के घर लौटने की खुशी में पार्टी देंगी आलिया भट्ट!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 1:32PM | Updated Date: Sep 13 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ,ऋषि कपूर के स्वदेश लौटने पर पार्टी देने जा रही है। ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ लगभग एक साल से न्यूयार्क में थे। वहां वह कैंसर का इलाज करा रहे थे। ऋषि कपूर कैंसर का इलाज कराकर हाल ही में न्यूयॉर्क से वापस आए हैं। एक साल बाद घर लौटने पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की थी। अब चर्चा है कि आलिया भट्ट, ऋषि कपूर के लिए होमकमिंग पार्टी होस्ट करेंगी। जब ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में थे तब भी आलिया अक्सर रणबीर कपूर के साथ उनसे मिलने जाती थीं। नीतू कपूर ने भी कई बार आलिया और रणबीर की तस्वीर शेयर की थी। आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट के घर पर ऋषि कपूर के लिए पार्टी होस्ट करेंगी। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में केन्या से छुट्टियां मना कर लौटे हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों रिलेशनशिप में आ गए। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »