24 Apr 2024, 11:40:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनम कपूर ने कहा सीखना होगा ऑनलाइन ट्रोलिंग को डील करना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2019 10:44AM | Updated Date: Sep 13 2019 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग को डील करना सीखना होगा। सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जोया फैक्टर’ के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। आज के समय में स्टार्स फैन्स के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, स्टारडम के साथ कई ऐसी चीजें भी आती हैं जो आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसी ही एक परेशानी जो स्टार्स झेलते हैं वह है ट्रोलिंग। सोनम कपूर उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। हालांकि, इसके लिए सोनम हमेशा ही ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। कई बार सोनम उनको बुरा-भला कहने वालों को करारा जवाब भी देती हैं।
 
सोनम कपूर ने हाल में आॅनलाइन ट्रोलिंग पर बात की है। सोनम कपूर ने कहा कि इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आप पुरुष हैं या महिला, जो भी अपने विचार रखता है उसे हर तरह की बातों का सामना करना पड़ता है। कोई आपकी बातों से सहमत होगा और कोई नहीं। ऐसे में आपको इनसे डील करना सीखना होगा। जोया फैक्टर 20 सितंबर को रिलीज होनी है। यह फिल्म इसी नाम से अनुजा चौहान के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में सोनम एक ऐड एजेंसी एग्जेक्युटिव की भूमिका में है जिन्हें लोग क्रिकेट के लिए लकी चार्म समझने लगते हैं। इसके बाद जोया की जिंदगी अजीब तरह से बदल जाती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »