20 Apr 2024, 05:09:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री महिमा चौधरी आज 46वर्ष की हो गयी। पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में 13 सितंबर 1973 को जन्मी महिमा चौधरी मूल नाम रितु चौधरी ने अपने करियर की शुरूआत विज्ञापन फिल्मों से की। महिमा ने वीडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया। बॉलीवुड फिल्मकार सुभाष घई ने महिमा चौधरी को बॉलीवुड में लांच किया। सुभाष उन दिनों अपनी फिल्म ‘परदेस’ के लिए एक नया चेहरा ढूंढ रहे थे। उन्होंने 3000 लड़कियों के ऑडिशन लिए, लेकिन कोई पसंद नहीं आई। जब महिमा सुभाष के सामने आईं और ऑडिशन दिया तो उन्हें परदेस की हीरोइन मिल गई।
 
वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘परदेस’ के लिये महिमा को सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2000 में प्रदर्शित फिल्म धड़कन में अपने बेहतरीन अभिनय के लिये महिमा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नामांकित की गयी। वर्ष 2006 में शादी करने के बाद महिमा चौधरी ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया। महिमा चौधरी ने अपने सिने करियर में लगभग 35 फिल्मों में अभिनय किया है। उनके करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ है। दाग द फायर, कुरूक्षेत्र, दिल क्या करे, लज्जा, दीवाने, खिलाड़ी 420., ओम जय जगदीश, दिल है तुम्हारा, सौतन, शहर, सैंडविच और बागबान आदि।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »