मुंबई। 90 दशक की अभिनेत्री करीना कपूर आज भी अपने फैंस के दिलो पर अपने स्टाइलिश लुक को लेकर राज करती है। तैमूर की मम्मी ने एक बार फिर ढाया कहर इन दिनों ये अभिनेत्री 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर नजर आ रही है। वो सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस ही नहीं हैं, बल्कि फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वो नज्म ए इत्र द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में करीना कपूर बहुत ही खूबसूरत लग रही है। करीना कपूर के इस लहंगे के ऊपर गोटा वोवेन का बहुत ही शानदार काम किया हुआ है। साथ ही कलरफुल कलमकारी का दुपट्टा करीना कपूर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। करीना इस दौरान वी नेक लाइन ब्लाउज में बहुत ही आकर्षक लग रही थी। इस फोटो से करीना ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है।