25 Apr 2024, 20:38:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नंगे पांव लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 3:13PM | Updated Date: Sep 12 2019 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गणेश चतुर्थी के आज आखिरी दिन बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुंबई के लालबाग गणेश पंडाल गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। यहां से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वो गणपति बप्पा के सामने मत्था टेककर उनसे आशीर्वाद लेती दिख रही हैं। साथ ही उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम कर रही हैं। दीपिका ने इस दौरान लाइट पिंक और क्रीम कलर की साड़ी पहनी हुई थीं।
 
इस साड़ी में नो बहुत खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका जब लाल बाग के राजा के दर्शन करने पंडाल पहुंचीं तो उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन इन सबके बीच उन्होंने ने तसल्ली से बप्पा के दर्शन किए, तिलक लगवाया, प्रणाम किया और उसके बाद वहां से बाहर निकल गईं। लेकिन एक्ट्रेस को वहां भीड़ में से निकालने में उनके बॉडीगार्ड के पसीने छूट गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में दीपिका पादुकोण नंगे पैर पंडाल में जाती दिखाई दे रही हैं।   
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »