20 Apr 2024, 09:07:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संदीप वांगा, रणबीर कपूर को लेकर बनायेंगे थ्रिलर फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 1:32PM | Updated Date: Sep 12 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक संदीप वांगा रॉकस्टार रणबीर कपूर को लेकर थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। संदीप वांगा ने हाल ही में सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का निर्देशन किया है। संदीप वांगा अब अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए एक्टर रणबीर कपूर को अप्रोच कर रहे हैं। संदीप ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार  के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लिया है। बताया जा रहा है कि यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है और इस फिल्म का आइडिया भूषण कुमार को काफी पसंद आया है। वहीं रणबीर को भी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। हालांकि अभी इस फिल्म को शुरू होने में काफी वक्त लगेगा। रणबीर अभी पुराने प्रोजेक्ट्स ‘शमशेरा’ और ‘ब्रह्ममास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसी के साथ रणबीर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अजय देवगन और दीपिका पादुकोण  लीड किरदार में हैं। वहीं भूषण कुमार भी इन दिनों प्रोडक्शन के काम में व्यस्त हैं। वह ‘मरजावां’ , ‘मोगुल’  , ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’  , ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने वाले हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »