20 Apr 2024, 01:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

धोनी को समर्पित है सोनम कपूर की.... हुआ बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 1:00PM | Updated Date: Sep 12 2019 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म  'द जोया फैक्टर' को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म में दुलकिर सलमान और सोनम कपूर मुख्य भूमिका हैं। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक ट्रिब्यूट है।
 
फिल्म अनुजा चौहान की किताब 'द जोया फैक्टर' की कहानी पर बेस्ड है, जो कि साल 2008 में बेस्टसेलर बुक बनी थी। यह किताब एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो असल में एक क्लाइंट सर्विस कंपनी में काम करती है। किस तरह यह लड़की क्रिकेट टीम से जुड़ती है और जिसे इंडियन क्रिकेट टीम के लिए लकी माना जाता है। 
 
फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि यह फिल्म धौनी को उनकी तरफ से एक ट्रिब्यूट है। फिल्म में जोया सोलंकी का किरदार सोनम कपूर निभा रही हैं, जो भारतीय टीम का कप्तान बने निखिल खोड़ा (दुलकर सलमान) और टीम के लिए लकी चार्म है।
 
फिल्म के डायरेक्टर ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह फिल्म किसी खास क्रिकेटर को लेकर नहीं है, लेकिन यह फिल्म महेंद्र सिंह धौनी को ट्रिब्यूट है, जिनकी जर्सी का नंबर 7 है। बता दें कि फिल्म में इंडियन टीम के कप्तान का किरदार निभा रहे दुलकर सलमान की जर्सी का नंबर भी फिल्म में 7 ही है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »