28 Mar 2024, 17:19:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लल्लू की लैला में यामिनी सिंह निभायेंगी मॉडल का किरदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:14PM | Updated Date: Sep 12 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री यामिनी सिंह अपनी आने वाली फिल्म ‘लल्लू की लैला’ में मॉडल का किरदार निभाती नजर आयेंगी। यामिनी सिंह  इन दिनों अपनी आने वाली कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘लल्लू की लैला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्­म में दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, कनक पांडे, सुशील सिंह , संजय पांडेय, प्रकाश जैश, बीआईबी बीजेंद्र सिंह , जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्हा, देव सिंह  मुख्य भूमिका में हैं। यामिनी सिंह  फिल्म में मॉडल का किरदार निभाती नजर आयेंगी। यामिनी सिंह  ने बताया कि फिल्म वह मॉडल के किरदार में हैं जो लल्लू (निरहुआ) की अच्­छाई और सादगी देखकर पिघल जाती है।
 
जब लल्लू उसे शादी के लिए प्रपोज करता है, तब वह उससे 10 दिन का समय लेती है. लेकिन इन 10 दिनों में ऐसा बहुत कुछ हो जाता है, जिसके बाद उन्हें अपने प्यार को सेक्रीफाइस करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि फिल्म में मैंने अपने किरदार के लिये काफी मेहनत की है।यह फिल्म बेहद साफ- सुथरी और पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। लल्लू की लैला’ दर्शकों को पूरी तरह से अपने साथ बांध कर रखने वाली फिल्म है। इसमें कहीं भी इमोशन ब्रेक नहीं होने वाला है। यामिनी सिंह  ने निरहुआ की तारीफ करते हुये कहा कि वह बेहद जेनविन पर्सनालिटी के इंसान हैं। उन्होंने सेट पर मेरी काफी मदद भी की।आम्रपाली दुबे काफी ग्रेसफुल हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »