24 Apr 2024, 01:13:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भंसाली की इंशाअल्लाह में सलमान की जगह ले सकते हैं ऋतिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 12:07PM | Updated Date: Sep 11 2019 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन, संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ,सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म इंशाअल्लाह बनाने वाले थे। जबसे सलमान खान ने ये प्रोजेक्ट छोड़ा है, सलमान के रिप्लेसमेंट को लेकर ये प्रोजेक्ट सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच ऐसी चर्चा हुयी कि भंसाली ने ये प्रोजेक्ट बंद कर दिया है ,लेकिन इंशाअल्लाह बन रही है और आलिया अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं। सलमान खान की जगह फिल्म के लिये पहले शाहरुख खान और रणवीर सिंह का नाम सामने आया। अब इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन हाल ही में संजय लीला भंसाली से मिले। कहा जा रहा है कि ये मुलाकात इंशाअल्लाह को लेकर हो सकती है। दूसरी तरफ आलिया को भी भंसाली के ऑफिस से खुश होकर निलकते हुए देखा गया। ऋतिक रोशन इससे पूर्व संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में काम कर चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »