28 Mar 2024, 21:02:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री आज मनाएंगी 40वां जन्‍मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2019 12:03PM | Updated Date: Sep 11 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री टयूलिप जोशी आज 40 वर्ष की हो गयी। टयूलिप जोशी का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई में हुआ था। वर्ष 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन खिताब नही जीत सकी। इसके बाद टयूलिप ने कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में टयूलिप जोशी ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित यशराज बैनर तले बनी फिल्म मेरे यार की शादी है से की। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। 2003 में उन्होंने तेलुगु की विलेन और हिंदी फिल्म मातृभूमि की। मातृभूमि टिकट खिड़की पर कामयाब नहीं हो सकी लेकिन उनके अभिनय को पसंद किया गया। इसके बाद टयूलिप जोशी ने दिल मांगे मोर, शून्य, धोखा, कभी कहीं सुपरस्टार, डैडी कूल, रनवे, होस्टल, बी केयरफुल और जय हो जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। इसके अलावा टयूलिप ने कुछ तेलुगु, पंजाबी और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »