29 Mar 2024, 00:38:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री को आया पहली बार पीरियड तो घर में मना जश्न, हुई पार्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 1:58PM | Updated Date: Sep 10 2019 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्‍टे रविवार को 34 साल की हो गई है। इस खास मौके पर लोग उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं. तो वहीं कोई ऐसा भी है जिसने उन्हें स्पेशल विश किया है। राधिका ने अपने इंस्टा पेज से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने प्यारे डॉग के साथ नजर आ रही हैं। जो कि उन्हें चूमते और चाटते हुए नजर आ रहा है।

इस बीच राधिका आप्टे ने पीरियड को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। आप्टे ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड आया था तो उनके घर में जश्न मनाया गया था। इस खुशी में उनकी मां ने घर में बड़ी पार्टी रखी थी और उन्हें गिफ्ट के तौर पर घड़ी दी थी। फिल्म प्रमोशन के दौरान राधिका आप्टे ने बताया कि उनके परिवार में ज्यादातर लोग पेशे से डॉक्टर हैं इसलिए घर में ऐसा माहौल नहीं था कि इस मुद्दे पर बात करने से हिचकिचाएं।

हालांकि पुरुषों की तरह महिलाएं भी इस मुद्दे पर बात करने से कतराती हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड आया और अपनी मां ने उन्हें बधाई दी। इसके बाद गिफ्ट में एक सुंदर घड़ी दी। आप्टे ने कहा कि मैं रो रही थी और मेरे घर वाले इस बात की खुशी मना रहे थे। उन्होंने अपने घर वालों के इस उत्साह की तारीफ की। हालांकि समाज में लोग इन मुद्दों पर खुलकर बात नहीं करते हैं। इसी वजह से पीरियड और सेनेटरी पैड के इस्तेमाल को लेकर यहां जागरुकता नहीं है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »