29 Mar 2024, 05:31:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भारत छोड़कर पति के पास जा रही हैं राखी सावंत, किया ये खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2019 1:40PM | Updated Date: Sep 10 2019 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन विवादों में रहती है। इस बीच राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में राखी बता रही हैं कि वो हमेशा के लिए यूके शिफ्ट होने वाली हैं। राखी सावंत ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे कह रही हैं, 'आप लोग कैसे फेंस हो, इतने वर्षों से मैंने आपलोगों को एंटरटेन किया है, अब देखो हम हमारे पति के पास यूके जा रही हूं, हमेशा के लिए, अब जाते जाते एक हिट भी ना दें इंडस्ट्री में'। 
 
आगे राखी कहती हैं, 'बारह पंद्रह वर्ष हमने निकाल हैं इंडस्ट्री में, भूखे पेट सलाद खा खाकर, इतना सुंदर बनकर आप सभी को इतना एंटरटेन किया है, डांस किया, इतनी कॉमेडी की है, हम जा रहे हैं अपने पति के पास, जाते जाते क्या हमलोग को ब्लेसिंग नहीं दोगे, हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि हम सारे चैनलों में अपना गाना चलाते रहेंगे, हम अंबानी थोड़ी ना हैं, आप लोग सब हमारा गाना शेयर करिए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »