29 Mar 2024, 13:28:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी संजीदा फिल्मों के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करने वाले जानेमाने फिल्मकार अनुराग कश्यप आज 47 वर्ष के हो गये। अनुराग कश्यप का जन्म 10 सितंबर 1972 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ। उनके पिता उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में काम किया करते थे। उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में अपनी पढ़ाई की। इसी दौरान उनका रूझान पढ़ने की ओर बढ़ता गया और उन्हें जो भी किताब मिलती वह उसे पढ़ डालते।
 
अनुराग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि सिंधिया स्कूल में वह अपनी कमजोर इंग्लिश के चलते अपने बैचमेट से घुल-मिल नहीं पाते थे। इस कारण उन्होंने स्कूल की लाइब्रेरी में समय गुजारना शुरू कर दिया। अनुराग कश्यप शुरूआती दौर में वैज्ञानिक बनना चाहते थे। इसी उद्देश्य से उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया।
 
वर्ष 1993 में उन्होंने स्रातक की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 1997 में अनुराग कश्यप फिल्म सत्या के लिये सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के लिये फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये। वर्ष 2007 में अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ब्लैक फ्राइडे प्रदर्शित हुयी। फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर सफल नही रही लेकिन समीक्षकों को बेहद पसंद आयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »