25 Apr 2024, 22:28:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री काजल को हुई ये गंभीर बिमारी, बढ़ता जा रहा है वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 1:46PM | Updated Date: Sep 9 2019 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। काजल राघवानी ने अपने फैंस के एक ऐसी खबर सुनाई जिसे सुनकर वह दुखी हो जाएंगे। काजल राघवानी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर की है। इस पोस्‍ट में काजल ने बताया कि वह एक बीमारी हुई है। उन्‍होंने बताया कि उन्हें PCOD है। काजल राघवानी ने बताया है कि उन्हें यह गंभीर बीमारी है। जिसके कारण उनका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है।
 
PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं। आपको बता दें इस गंभीर बीमारी से अधिकतर लड़कियां को सामना करना पड़ता है।
 
काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- I M NOT OVARY REACTING. मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से ग्रसित हूं। ये सारे लक्षण मुझे दिख रहे हैं। इसमें छुपाने और शर्माने जैसा कुछ नहीं है। काजल ने इसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें इस बीमारी से होने वाले अलग-अलग लक्षणों के बारे में लिखा गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »