18 Apr 2024, 07:41:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कभी एक रोटी की मोहताज रहने वाली रानू ने सपने में भी सोचा नहीं होगा कि वो रातों-रात स्टार बन जाएंगी। अब रानू मंडल को टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत का साथ मिलने वाला है। 
जी हां, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत ने हाल ही में अपने म्यूजिक एल्बम छप्पन छुरी के प्रमोशन में रानू मंडल की आवाज का जिक्र किया है। राखी सावंत ने रानू मंडल की आवाज की तारीफ करते हुए उन्हें एक गाने का ऑफर भी दिया है।
 
राखी सावंत चाहती हैं कि रानू ‘छप्पन छुरी’ के रिमिक्स वर्जन में अपनी आवाज का जादू बिखेरे। इतना ही नहीं राखी ने अपनी बात रखते हुए कहा, “वह ऐसी इंडस्ट्री से जुड़कर बहुत खुश हैं, जो रानू मंडल जैसे प्रतिभाशाली लोगों का समर्थन करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देती है। हिमेश रेशमिया जैसे सिंगर का मैं दिल से धन्यवाद करती हूं। आपको बता दें कि ऑर्जिनल सांग को मंदाकिनी बोरा ने गाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »