25 Apr 2024, 13:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी के 6 महीने बाद फिर दुल्हन बनीं अंबानी की बहू, देखें ये तस्‍वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 12:14PM | Updated Date: Sep 9 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी की बहु श्लोका मेहता अंबानी की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है। ये तस्‍वीरें एक कार्यक्रम की है। इस कार्यक्रम में नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपनी भाभी श्लोका मेहता के साथ पहुंची। बता दें कि इसी साल श्लोका मेहता शादी के बंधन में बंधी। अब श्लोका की नई तस्वीरें सामने आई हैं जो शादी के दौरान के एक फंक्शन की हैं।
 
ऐसे में दोनों का काफी शानदार लुक सामने आया है जिसमें लहंगे में नजर आ रहीं श्लोका ने मैचिंग डायमंड चोकर और इयररिंग्स कैरी किए हैं। इतना ही न हीं आपको बता दे कि सामने आई इन तस्वीरो में श्लोका मेहता अपनी मां मोना मेहता के साथ नजर आ रही हैं। मोना मेहता ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। बता दें कि श्लोका मेहता बिजनेसमैन रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। श्लोका पेशे से एंटरप्रेन्योर हैं। 
 
बात यदि श्लोका के शादी के दिन के लुक की करें तो दुल्हन बनीं श्लोका ने लाल रंग का लहंगा और हैवी ज्वैलरी कैरी की। तस्वीर में श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। श्लोका का यह लहंगा फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। 9 मार्च 2019 को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी से शादी के रिश्ते में बंधी श्लोका की शादी का लुक काफी पॉपुलर हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »