28 Mar 2024, 17:16:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'राजा हिंदुस्तानी' के अभिनेता वीरू का निधन - बॉलीवुड में शौक की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 1:15PM | Updated Date: Sep 8 2019 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता और डांसर वीरू कृष्णन का शनिवार शाम को निधन हो गया। बता दें कि वीरू कृष्‍णनन फिल्‍म ' राजा हिंदुस्‍तानी', 'इश्‍क' और 'अकेले हम अकेले तुम' में यादगार भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वह कथक के गुरु भी रहे हैं।
 
तमाम बॉलीवुड अभिनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "हे भगवान, ये सुनकर चकित हूं और बहुत दुखी हूं। अथिया ने लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले गुरुजी। हमें सिखाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। मेहनती, अनुशासित और कथक की कला से सच्चा प्रेम। 
 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने गुरुजी के निधन पर लिखा, "आपने मुझे डांस सिखाया। डांस के प्रति आपका रुझान और समर्पण बहुत प्रभावित करने वाला था। इतना कि हमने आपसे कथक के अलावा भी बहुत कुछ सीखा। प्रियंका ने लिखा, "आप हमेशा याद किए जाएंगे गुरुजी। वीरू ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों को डांस सिखाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »