19 Apr 2024, 15:54:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बप्पा की आरती कर बुरे फंसे सलमान खान, फैंस बोले - ये मुसलमान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2019 12:01PM | Updated Date: Sep 8 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम हैं। महाराष्ट्र में इस पर्व को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। बॉलीवुड सितारे भी अपने घर गणपति का स्‍वागत करते हैं। इन्हीं में से एक अभिनेता सलमान खान भी हर साल अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन इस साल सलमान खान से एक से छोटी सी गलती हो गई। सलमान खान को इसके बाद काफी ट्रोल किया ज़ा रहा है। लेकिन ऐसे कई फैन्स भी हैं जो उनके सपोर्ट में आए हैं। 
 
दरअसल सलमान गणपति बप्पा की आरती कर रहे थे, इसी दौरान आहिल उनकी गोद में था। इसलिए शायद वे कनफ्यूज हो गये और आरती की थाली गलत दिशा में घुमा दी। इसके बाद से तो जैसे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई और सोशल मीडिया यूजर्स ने भाई की क्लास लगा दी। इंस्टाग्राम यूजर संजीदा ने सलमान को लिखा है कि, 'आखिरकार ये मुसलमान हैं।' जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं सलमान और उनके परिवार से बेहद निराश हूं। सोशल मीडिया पर छोटी सी भूल के कारण ट्रोल हुए के पक्ष में भी कुछ लोग खड़े दिखाई दिये। कुछ लोग सलमान की गलती और उनके धर्म पर कमेंट कर रहे थे। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो सलमान खान को सपोर्ट कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »