मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सामने आई है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी दोस्त सेरेना विलियम्स का मैच देखने पहुंची थीं। तभी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल की है। जिसमें उन्होंने पाको रबान्ने का लेस स्लिप टैंक टॉप पहना था। उन्होंने फ्लोरल स्लिट मिडी स्कर्ट के साथ स्टाइल किया था और अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए प्रियंका ने पाको रबान्ने का ही क्लासी चेक ब्लेज़र पहना था जो कि उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा था। सामने आई एक्ट्रेस की फोटो में आप देख सकते हैं।