28 Mar 2024, 20:07:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

विद्युत जामवाल ने भरे सिलेंडर के साथ किया खतरनाक स्टंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2019 1:09PM | Updated Date: Sep 6 2019 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता विद्युत जामवाल इन दिनों अपने खतरनाक स्टंट को लेकर सुर्खियों में है। विद्युत जामवाल ने अपने इंस्‍टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। विद्युत जामवाल ने हाल ही में भरे सिलेंडर से स्टंट करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो सिलेंडर को हाथ में लेकर किसी फुटबॉल की तरह आगे पीछे घुमाते नजर आ रहे हैं। इस 40 सेकेंड के स्टंट में विद्युत एक बार भी नहीं रुकते हैं। इस वीडियो में उनकी शानदार बॉडी भी साफ नजर आ रही है। ये वीडियो शेयर करते हुए विद्युत ने कैप्शन में लिखा 'अब ये करके देखो! जिन्हें यकीन नहीं हो रहा है, ये सिलेंडर पूरी तरह फुल है। आपकी बॉडी ट्रेन होने के लिए तैयार है, ये बात आपके दिमाग को नहीं पता है, बहाने बनाना छोड़ो।
 
इस वीडियो के साथ उन्होंने #ITrainLikeVidyutJammwal के साथ अपने फॉलोवर्स को चैलेंज किया है। वहीं इस वीडियो को देखकर जहां एक तरफ लोग हैरान हैं वहीं दूसरी तरफ विद्युत को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा 'जब मेरी मां बोलती हैं कि गाड़ी वाला आया है घर से खाली सिलेंडर निकाल', वहीं एक अन्य ने लिखा - 'विद्युत जामवाल ऐसे स्टंट का चैलेंज मत दो, भरे सिलेंडर के साथ खिलवाड करना काफी खतरनाक हो सकता है। हमें पता है कि आप मेहनत करते हैं लेकिन ऐसे काम ना करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »