29 Mar 2024, 17:39:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अभिनेत्री ने भगवान गणेश से मांगी विश - राहुल गांधी जल्द बनें PM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 1:44PM | Updated Date: Sep 5 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। गणेश उत्सव के दौरान अभिनेत्री महिका शर्मा ने भी भगवान गणेश से एक विश मांगी है। महिका शर्मा ने भगवान गणेश से विश मांगी है कि राहुल गांधी जल्द इस देश के प्रधानमंत्री बन जाएं। बता दें कि महिका शर्मा राहुल गांधी के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी है। 
 
महिका शर्मा ने कहा, 'गणेश चतुर्थी पर मेरे घर भी गणेश भगवान आए हैं...इस गणेश चतुर्थी पर मेरी भगवान गणेश से प्रार्थना है। राहुल गांधी जल्द से जल्द देश के प्रधानमंत्री बनें जिससे देश की अर्थव्यवस्था सुधर सके। अगर गणेश भगवान मेरी इच्छा पूरी करते हैं तो मैं उन्हें और भी ज्यादा मोदक और मिठाइयां चढ़ाऊंगी। 
 
महिका शर्मा ने आगे कहा, 'इसके साथ ही मेरी इच्छा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव खत्म हो जाए और दोनों देशों में रिश्ते अच्छे हो जाएं। दोनों देशों में मानवता और भाईचारे का रिश्ता हो... जम्मू कश्मीर में भी जो तनाव चल रहा है वो जल्द से जल्द खत्म हो जाए। सबकुछ अच्छा हो जाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »