25 Apr 2024, 12:02:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सलमान खान पर पत्रकार ने लगाया मारपीट का आरोप - FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2019 12:54PM | Updated Date: Sep 5 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। सलमान खान पर एक पत्रकार ने उन पर और उनके बॉडीगार्ड पर बीच सड़क पर मारपीट करने, धमकाने और गाली देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पत्रकार का नाम अशोक पांडे है जो JK24x7 न्यूज चैनल में महाराष्ट्र हेड हैं। 
 
महानगर की अंधेरी कोर्ट ने पुलिस को सलमान खान पर लगे बदसलूकी के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है और जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने को कहा है। कोर्ट ने यह निर्देश पत्रकार अशोक पांडे की ओर से की गई शिकायत पर सुनवाई के बाद दिया है। शिकायत में पत्रकार पांडे ने फिल्म अभिनेता सलमान पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
 
शुरुआत में पांडे  सलमान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे लेकिन जब पुलिस ने उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया तो उन्होंने सलमान के खिलाफ अंधेरी की मैजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने ने सलमान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 324,392,426, 506।। व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है। शिकायत पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने डी एन नगर पुलिस स्टेशन को सलमान के खिलाफ जाँच करने का निर्देश दिया और मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर को रखी है
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »